फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुपस्थित दो अधिशासी अधिकारी को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

ज्ञानपुर। जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में कर-करेतर एवं राजस्व वसूली की मासिक समीक्षा बैठक के दौरान कम वसूली वाले विभागों को चेतावनी देने के साथ ही बैइक में अनुपस्थित रहने पर दो अधिशासी अधिकारियों को नोटिस जारी किया गया। डीएम ने अधिकारियों से टीम बनाकर वसूली का निर्देश दिया।
डीएम राजेंद्र प्रसाद ने अधिकारियों को सख्त हिदायत दिया कि राजस्व वसूली में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। शत प्रतिशत वसूली के लिए हर संभव प्रयास करें। अधिशासी अधिकारी गोपीगंज और खमरिया के अनुपस्थित रहने पर नोटिस जारी करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनोरंजन कर अधिकारी, एआरटीओ को निर्देश दिया कि जिन पर बकाया है, उनके खिलाफ आरसी जारी कर वसूली कराएं। इसके बाद स्टांप, आबकारी, परिवहन, विद्युत, वन, खनन, लोक निर्माण, नगर विकास, मंडी समिति, वाटमाप, नलकूप, जिला पंचायत, रोडवेज, पशुपालन आदि विभागों की वसूली की क्रमवार समीक्षा की गई। मौके पर एडीएम राम सिंह वर्मा, एएसपी संजय कुमार, एसडीएम ज्ञानपुर अमृता सिंह, भदोही यमुनाधर चौहान, औराई कविता मीना आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें