ज्ञानपुर। लगातार बढ़ रही ठंड को देखते हुए एसपी राजेश एस के निर्देश पर शनिवार को पुलिस लाइन में गरीबों और असहायों को कंबल वितरित किया गया। प्रतिसार निरीक्षक कोमल प्रसाद मिश्रा ने दो सौ गरीबों को कंबल वितरित किया। उन्होंने कहा कि ठंड से परेशान हर गरीबों को कंबल वितरित करने का पुलिस प्रशासन की ओर प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने गरीबों को ठंड से बचाने के लिए समाज सेवी समेत अन्य लोगों से आगे आने की अपील की।