लालानगर। गोपीगंज नगर स्थित ओंकार वाटिका में शनिवार को आईटीवी फाउंडेशन की ओर से दो दिवसीय नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ किया गया। दिल्ली और मुंबई से आई विशेषज्ञ डाक्टरों की टीम ने नि:शुल्क स्वास्थ्य की जांच के साथ दवा दी। शिविर के पहले दिन पांच सौ मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की गई। वहीं स्वास्थ्य शिविर में पहुंचे मरीजों को स्वल्पाहार के साथ फल वितरित किया गया। इसमें वाराणसी की संतुष्टि हॉस्पिटल, आगमन सामाजिक संस्था, लायंस क्लब ज्ञानपुर, बिंद समाज विकास परिषद, एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र समेत अन्य समाज सेवी संगठन के लोगों ने सहयोग किया। शिविर का शुुुभारंभ प्रभारी सीएमओ डॉ. एसएन सहाय, संतुष्टि हॉस्पिटल की डायरेक्टर डॉ. रितु गर्ग और नगर पालिका चेयरमैन प्रह्लाद दास गुप्ता ने किया। इस मौके पर पालिका ईओ अवधेश भारती, सुशील बिंद,धर्मराज दुबे, धर्मेंद्र द्विवेदी, सुयश दुबे, अश्वनी अग्रवाल, राजेंद्र पुष्पकार, संतोष ओझा, रमाकांत गुप्ता, श्रीकांत जायसवाल, अनिल दुबे, रविंद्र यादव, सुरेंद्र कुमार, दिनेश, चिंटू, लायंस क्लब के अभय श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।