फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने के लिए जगह नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ज्ञानपुर। एक तरफ जहां केंद्र सरकार दिव्यांगों की सहूलियत पर खास ध्यान देने का दावा कर रही है, वहीं दूसरी ओर भदोही जिले में दिव्यांगों की सहूलियत से जुड़ा कोई काम धरातल पर नहीं दिखता। सरकारी रिकार्ड में जिले में 25 हजार से अधिक दिव्यांग हैं, लेकिन उनके कल्याण की बातें केवल कागजों तक ही सीमित होकर रह गईं हैं। आलम यह है कि जिले में दिव्यांगों के लिए प्रमाण पत्र बनवाने के लिए जिला मुख्यालय पर सीएमओ कार्यालय के अलावा अन्य कोई केंद्र नहीं है।
विज्ञापन

रकारी विभागों की कार्यप्रणाली कितनी सक्रिय है, इसे बताने की जरूरत नहीं। हाथ-पैर से नाकाबिल इंसान बार-बार सरकारी विभागों का चक्कर नहीं लगा सकता। इस समस्या को देखते हुए युवाओं की सामाजिक संस्था काशियाना फाउंडेशन ने जिले के सभी सीएचसी और पीएचसी पर दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाने के लिए केंद्र बनाने की मांग मुख्य चिकित्सा अधिकारी से की है। फाउंडेशन के संस्थापक सदस्य सुमित सिंह ने शनिवार को सीएमओ को मांग पत्र देकर कहा कि केंद्र सरकार का दिव्यांगों के कल्याण पर खास फोकस है, लेकिन भदोही जिले में दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाने के लिए पर्याप्त संख्या में केंद्र नहीं हैं। दूर-दराज के दिव्यांग सरपतहां जिला मुख्यालय कैसे पहुंच सकते हैं। उनकी सुविधा के लिए कम से कम हर सीएचसी और पीएचसी में दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने के लिए केंद्र होने चाहिए। इस पर सीएमओ डॉ. एसएम सहाय ने कहा कि जिले में चिकित्सकों की कमी है, लेकिन फिर भी इसके लिए प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें