ज्ञानपुर। जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विकास एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक में उन्होंने लापरवाह अफसरों को सख्त चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि अधिकारी धरातल पर काम करें। फर्जी आंकड़ेबाजी बंद करें और कार्यशैली में सुधार लाएं। ऐसा नहीं करने पर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। शौचालय निर्माण में धांधली पर उन्होंने जिले के 60 गांवों के सचिवों को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया।
डीएम राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि अधिकारी अपनी कार्यशैली और सोच में परिवर्तन लाते हुए विकास कार्यों पर ध्यान दें। कोई भी काम अधीनस्थों के भरोसे न छोड़े। स्वच्छ भारत मिशन के समीक्षा के दौरान समस्त ब्लॉकों में 10-10 गांवों के शौचालय की स्थिति खराब होने पर ग्राम पंचायत अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। उद्यान विभाग की समीक्षा में आम, अमरूद्ध, कटहल, नीबू, संतरा, लीची, आवला, की नर्सरी लगाने का निर्देश दिया। सुरियावां में ब्लॉकवार रिपोर्ट नहीं मिलने पर सीडीपीओ को कड़ी फटकार लगाई। सीएमओ को निर्देश दिया कि जिला अस्पताल संग सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर दवाइयों की समुचित व्यवस्था हो। इसके बाद मनरेगा, दीनदयाल उपाध्याय, जल संरक्षण के कार्य, प्रधानमंत्री आवास, शिक्षा, जननी सुरक्षा समेत अन्य योजनाओं की समीक्षा की। मौके पर एडीएम राम सिहं वर्मा, सीडीओ हरिशंकर सिंह, डीडीओ
गजिया ओवरब्रीज का निर्माण कराएं
ज्ञानपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में सांसद वीरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में खाद, बीज और गजिया ओवरब्रीज की समीक्षा बैठक हुई। सांसद ने भदोही में निर्माणाधीन गजिया ब्रिज का निर्माण कार्य शीघ्र चालू कराने के के लिए अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, को दिया। मामले में उप जिलाधिकारी भदोही को पैमाईस कराकर रिपोर्ट देने के लिए कहा। जिला कृषि अधिकारी को हिदायत दी कि केंद्रों पर खाद-बीज की उपलब्धता बनी रहे।