फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में सुविधाओं का हाल बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। भदोही जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं की बुरी गत हो रही है। जिला अस्पताल से लेकर सीएचसी-पीएचसी तक हजारों मरीजों को प्रतिदिन सरकारी सहूलियतों का लाभ लेने के लिए भी जंग करनी पड़ रही है। शनिवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में कई चिकित्सकों के केबिन दोपहर तक खाली रहे। इससे मरीज और उनके तीमारदारों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। वे घंटों चिकित्सकों के इंतजार में इधर-उधर भटकते नजर आए।
विज्ञापन

जिले की बड़ी आबादी सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं पर निर्भर है। एक रुपये की पर्ची पर योग्य चिकित्सकों से दवा-इलाज की आस लेकर दूर-दूर से सरकारी अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों की उम्मीदों को अस्पतालों में कुचला जा रहा है। इसकी बानगी आए दिन सरकारी अस्पतालों में देखने को मिल जाती है। बानगी के तौर पर शनिवार को अमर उजाला ने जिला अस्पताल की ओपीडी पर नजर दौड़ाई तो मरीजों का बेइंतहां दर्द सामने आया। अमूमन सुबह नौ बजे शुरू हो जाने वाली ओपीडी में 10 बजे के बाद तक कोई चिकित्सक मौजूद नहीं था। फिजिशियन डॉ. प्रदीप यादव की ओपीडी में मरीजों की लंबी कतारें दिखीं। जबकि दिन के 11.30 बजे तक नेत्र विभाग की ओपीडी में चिकित्सक की कुर्सी खाली रही। वहां मरीज डॉक्टर साहब के इंतजार में बैठे थे। चेस्ट रोग विशेषज्ञ का चैंबर 11.45 बजे चिकित्सक विहीन दिखा। इसी दौरान अल्ट्रासाउंड कक्ष के दरवाजे पर ताला लटका दिखा। मरीज परेशान रहे। पाली के विजय कुमार, गुवाली के रामदास, देवनाथपुर के नरेश कुमार, चकवा के राजकुमार समेत विभिन्न गांवों से पहुंचे मरीजों ने कहा कि दो घंटे से डॉक्टर का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन, अब तक किसी का पता नहीं है। सीएचसी-पीएचसी पर बेहतर उपचार न मिल पाने के कारण कोई मरीज डीघ से ज्ञानपुर आया था तो कोई ऊंज से। सभी परेशान दिखे। सीएमएस डॉ. डीबी प्रसाद ने कहा कि अतिरिक्त ड्यूूटी और मीटिंग आदि में व्यस्त रहने के कारण कुछ चिकित्सक ओपीडी में नहीं रह पाए। हालांकि ज्यादातर डॉक्टरों ने ओपीडी की।


ज्ञानपुर। ठंडक बढ़ने के साथ ही संक्रामक बीमारियों से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। चिकित्सकों के मुताबिक सामान्य मरीजों के अलावा इन दिनों त्वचा की बीमारी से पीड़ित मरीज भी बढ़ रहे हैं। मीजिल्स और छोटी माता जैसी बीमारियों ने लोगों को गिरफ्त में लेेना शुरू कर दिया है। शनिवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 743 पर्चियां कटीं, जबकि इमर्जेंसी में 10 मरीज भर्ती कराए गए। चिकित्सकों ने बढ़ती ठंड में एहतियात बरतने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें