फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिंद समाज ने कराया 14 गरीब कन्याओं का विवाह

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपीगंज। पूरे भागवत का सामूहिक विवाह पंडाल बुधवार को एक साथ 14 गरीब कन्याओं के पाणिग्रहण का साक्षी बना। बिंद समाज विकास परिषद की ओर से आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में एक साथ 14 युगलों ने सात फेरे लिए।
गोपीगंज नगर में स्टेशन रोड स्थित पूरे भागवत में बुधवार को सामूहिक विवाह समारोह में विभिन्न जिलों से पहुंचे 14 नवयुगल शादी के बंधन में बंधकर जीवन भर के लिए एक-दूजे के हो गए। मुख्य अतिथि विधायक विजय मिश्र और मिर्जापुर-सोनभद्र की एमएलसी रामलली मिश्रा ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया। विधायक ने कहा कि बिंद विकास परिषद जमीन उपलब्ध करा दे तो सुसज्जित बारात घर बना दिया जाएगा। भोजपुरी गायक राजेश परदेशी ने गीत के माध्यम से कार्यक्रम की सराहना की। बिंद समाज विकास परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार बिंद पंडित, महासचिव सुशील कुमार बिंद ने आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का संचालन हजारी लाल केवट ने किया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष काजल यादव, पूर्व विधायक शारदा प्रसाद बिंद राजित राम यादव, धर्मेंद्र द्विवेदी, सुनील जायसवाल गुड्डू, राजेश बिंद, धर्मराज दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



ये बने जीवन साथी
मिर्जापुर के श्याम लाल बिंद संग कोइलरा गोपीगंज की रेनू, इलाहाबाद के भीटी के पिंटू बिंद संग गड़ोली मिर्जापुर की चंदा, चकडाही बहुता सुरियावां के रणजीत संग की गेराईं गोपीगंज की रेशमा, गुआली के विक्रम वनवासी संग गांधी गांव की रंजू, ज्ञानपुर के राजापुर के सुरेश बनवासी संग गांधी गांव की सुनीता, राजापुर के जितेंद्र संग गांधी की कलावती, कसियापुर पाली के विनोद बिंद संग कोइलरा की चानू, सागरपुर बिसौली के अनील बिंद संग ठेकहा जौनपुर की पूनम, इलाहाबाद के चकिया के गया प्रसाद संग सनाथपुर सुरियावां की सावित्र, गजधरा भदोही के मनमोहन बिंद संग इलाहाबाद के भीटी पकलोर की पूजा, गोपीगंज के पूरेटीका निवासी रामचंद्र बिंद संग अतरौरा इलाहाबाद की चंदा, हरिहरपुर के सूरज बनवासी संग बैदा खास की रिंका बनवासी, मोढ़ के प्रियांशु बिंद संग बिठौली इलाहाबाद की आशा, और भोरी महजूदा के राजकुमार बिंद संग हरियांव की चंदा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें