भदोही। नगर कांग्रेस कमेटी की बैठक शनिवार को मशाल टाकीज रोड स्थित पार्टी के कैंप कार्यालय पर हुई। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की गिरफ्तारी की निंदा की गई। साथ ही वक्ताओं ने देश की सर्वोच्च जांच एजेंसी सीबीआई पर कब्जा करने का आरोप केंद्र सरकार पर लगाया गया। कहा कि सरकार सीबीआई के अधिकारियों पर दबाव बनाए रखने के लिए ऐसा कर रही है ताकि उनसे मनमाफिक काम ले सके। मुशीर इकबाल ने कहा कि सीबीआई की स्वतंत्रता पर बाधा डालने से लोगों का भरोसा उठ जाएगा। भाजपा सरकार सीबीआई का बेजा इस्तेमाल करना चाहती है। कहा कि कांग्रेस के प्रदर्शन को दबाने का प्रयास किया गया है। राहुल गांधी की गिरफ्तारी ने देख में आपातकाल जैसा माहौल पैदा हो गया है। वक्ताओं ने कहा कि सीबीआई प्रमुख राफेल डील से जुड़े कागजात सुप्रीम कोर्ट में देने वाले थे लेकिन आधी रात को असंवैधानिक तरीके से उन्हें हटाकर सरकार ने अपना आदमी बैठा दिया। बैठक में कमर मलिक, काशीनाथ, मसूद आलम, निजामुद्दीन मंसूरी, शमीम हाशमी, अरशद मलिक, उपेंद्रनाथ, दिनेश कुमार चौरसिया, अजय गौड़, सफीक अंसारी आदि मौजूद रहे।