भदोही। रविवार से मर्यादपट्टी स्थित श्री रामलीला मैदान में पतंजलि योग समिति के सप्ताहव्यापी योग शिविर शुरू हुआ। शिविर का शुभारंभ करते हुए संगठन के राज्य प्रभारी संदेश योगी ने साधकों को आहार के नियम, दिनचर्या से परिचित कराया। उन्होंने बताया कि शरीर को स्वस्थ रखने के लिए नियमित योग जरूरी है। उन्होंने लोगों को बताया कि शरीर को लचीला बनाने एवं आरोग्य प्रदान करने के लिए अष्टांग योग का अभ्यास आवश्यक है। योग प्रशिक्षक धीरज सिंह एवं सुरेश कुमार मौर्या ने लोगों को योगाभ्यास कराया। प्रथम दिन कार्यक्रम में जगदीश जायसवाल, मेहींलाल मौर्य, लक्ष्मी शंकर, डॉ. रामलाल सरोज, महेंद्र कुमार पटेल, उमाशंकर, आशुतोष बरनवाल, नरेंद्र कुमार, शैलेंद्र वर्मा, डॉ. गोपीनाथ, राजकुमार गुप्ता, डॉ. विजय शंकर मौर्य, सुशील कुमार श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।