फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साप्ताहिक बंदी का कड़ाई से पालन का निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। भदोही जिले में तीन नगरों का प्रभार संभालने के एक महीने बाद शनिवार को श्रम प्रवर्तन अधिकारी शशिकांत ने साप्ताहिक बंदी का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया है। इसका पालन न करने वाले व्यापारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। इससे बंदी के दिन भी दुकान खोलने वाले व्यापारियों में हड़कंप मचा ह़ुआ है। श्रम विभाग की ओर से ज्ञानपुर में रविवार को और गोपीगंज एवं जंगीगंज में शनिवार को साप्ताहिक बंदी का निर्धारण किया गया है। इसके बावजूूद नगर के कुछ व्यापारी साप्ताहिक बंदी के बावजूद अपनी दुकानें खोले रहते हैं। इससे गंभीरता से लेते हुए शनिवार को श्रम प्रवर्तन अधिकारी शशिकांत ने तीनों नगर के व्यापारियों से बंदी के दिन अपनी दुुकानें बंद रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि अभियान चलाकर बंदी के दिन बाजार में दुकानों का निरीक्षण किया जाएगा। दुकानें खुली पाए जाने पर दुकान मालिक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि व्यापारी अपने वाणिज्यिक प्रतिष्ठान का पंजीयन और नवीनीकरण समय से करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें