फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजे-बाजे के साथ दी मां को विदाई

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर/भदोही। नौ दिन की पूजा-अर्चना के बाद शुक्रवार को दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन शुरू हो गया। बाजे-गाजे के साथ श्रद्धालुओं ने प्रतिमाओं को नहरों, सरोवरों में विसर्जित किया। इस दौरान मां के जयकारे गूंजते रहे। पूजा समितियों के लोग नाचते-गाते विसर्जन स्थल तक पहुंचे। वहां पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। विसर्जन के लिए मूर्तियों की कतार लगने के कारण सड़कों पर जाम लग गया। ज्ञानपुर और आसपास की प्रतिमाओं का विसर्जन ज्ञानपुर मुख्य नहर में किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाते हुए मां को विदाई दी। सुरियावां नगर में स्थापित 14 प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। बीएनसीसीए दुर्गापूजा समिति रामबाग, शिवदुर्गा पूजा समिति नेतानगर, बालमित्र मंडल पूजा समिति, श्री बालगोपाल दुर्गा पूजा समिति, श्री दुर्गा पूजा समिति नयागंज, श्री बाल गोपाल दुर्गा पूजा समिति नेहरू नगर, जय मातादी दुर्गा पूजा समिति चौक, श्री बाल दुर्गा पूजा समिति पोस्ट आफिस गली, आदि के अलावा अभिया बाजार की छह, महजूदा समेत अन्य गांवों की मूर्तियों को वरुणा नदी, नहर और सरोवरों में विसर्जित किया गया। औराई में स्थापित मां की प्रतिमाओं का विसर्जन उगापुर स्थित ज्ञानपुर नहर में किया गया। कुछ स्थानों पर गांव के तालाबों में ही विसर्जन किया गया। भदोही से आने वाली कुछ मूर्तियों को गंगा में विसर्जन करने की जिद पर लोग अड़े थे लेकिन, पुलिस ने न्यायालय और सरकार के आदेश का हवाला देकर नहर में ही विसर्जित कराया। मोढ़ संवाददाता के अनुसार कस्तूरीपुर में क्षेत्र के कई गांवों की दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। इस दौरान देर रात तक सड़क पर जाम की स्थिति बनी रही। भदोही नगर और नई बाजार की छह दर्जन से अधिक दुर्गा प्रतिमाएं उगापुर में ले जाकर विसर्जित कर दी गईं। मर्यादपट्टी में एकमा तिराहे पर एकत्र प्रतिमाएं शाम 4.30 बजे अजीमुल्लाह चौराहा से रवाना हुईं। मां के जयकारे के बीच तकिया कल्लन शाह और लिप्पन तिराहा से प्रतिमाओं के पास होते ही आला अधिकारियों ने राहत की सांस ली। विसर्जन जुलूस में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। एडीएम राम सिंह वर्मा, एएसपी डॉ. संजय कुमार, एसडीएम यमुनाधर चौहान, सीओ अभिषेक कुमार पांडेय, कोतवाल नवीन तिवारी जुलूस में सुरक्षा व्यवस्था संभाले हुए थे। अखिल भारतीय कालीन निर्माता संघ (एकमा) और नगर पालिका के कैंपों में डीएम, एसपी के अलावा प्रमुख कालीन निर्यातक, सामाजिक, राजनीतिक संगठनों के लोगों ने सौहार्द का संदेश दिया। इस मौके पर विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी, पालिकाध्यक्ष अशोक जायसवाल, सचिन त्रिपाठी, रामगोपाल गोयल, तरुण शुक्ल, विनीत बरनवाल, शिवशंकर यादव, रवींद्र दूबे, कन्हैया लाल मौर्य, डीएम सिंह आदि मौजूद रहे। खमरिया संवाददाता के अनुसार नगर में स्थापित दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन धूमधाम के साथ ज्ञानपुर स्थित चकवा नहर में किया गया। नगर से बड़ी संख्या में महिला और पुुरुष मां के जयकारे के साथ विसर्जन जुलूस में शामिल हुए। इस मौके पर दीनानाथ बरनवाल, संदीप कुमार मौर्य, विनय मौर्य, जयप्रकाश शुक्ल, लल्लू गिरी, अनुज बरनवाल, छोटेलाल यादव, अशोक जायसवाल, राकेश मौर्य, दिनेश सेठ, रवि वर्मा, चंदन आदि मौजूद रहे। घोसिया: क्षेत्र के माधोसिंह तिराहे पर आदर्श ज्योति क्लब की दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन चकवा नहर में किया गया। इस दौरान मां के जयकारे से पूूरा क्षेत्र गुंजता रहा। विजर्सन के मौके पर समिति के अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार मिश्र पप्पू, अरुण सिंह, विनोद जायसवाल, विजय उमर, अवधेश हलवाई, भांटे गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें