फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपात कटौती के खिलाफ ज्ञापन सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही । ग्रामीण क्षेत्रों में सायं आपात कटौती रोकने के लिए बुधवार को कांग्रेस जिला इकाई के कार्यकर्ताओं ने अधिशासी अभियंता (विद्युत) राम कुमार को ज्ञापन देकर निर्धारित रोस्टर का पालन करने की मांग की। जिला उपाध्यक्ष, संजीव दूबे के नेतृत्व में पहुंचे एक दर्जन कार्यकर्ताओ ने किसानों की समस्या को प्रमुखता से उठाया और कहा कि वर्तमान में फसल की बोवाई चल रही है ऐसे में ग्रामीण क्षेत्रों को बिजली की आवश्यकता है। शिकायत है कि हर रोज सायं से रात्रि 12 बजे तक तक आपात कटौती की जा रही है जो रोस्टर के विपरित है। नेताओं ने बताया कि अभोली, सुरियावां, भदोही, ममहर, देवनाथपुर के किसान अधिक कटौती से त्रस्त हैं। एक्सईएन को दिए ज्ञापन में रोस्टर के अनुरुप आपूर्ति की मांग की गई। यह भी कहा कि सांय 4 बजे से अगले दिन दोपहर 2 बजे तक अनवरत आपूर्ति सुनिश्चित किया जाए। ज्ञापन में बढ़े विद्युत दरों को भी वापस लेने की सरकार से मांग की गई। चेतावनी दी गई कि यदि मनमानी कटौती बंद नही हुआ तो पार्टी आंदोलन करेगी। ज्ञापन देने वालों में प्रेमबिहारी उपाध्याय, मोतीलाल मिश्रा, इरशाद अली, मसूद आलम, शफीक अहमद, जितेंद्र प्रसाद यादव, गुलजारी उपाध्याय आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें