भदोही। राजस्व संग्रह अमीन संघ उप्र के आह्वान पर जनपद संग्रह अमीनों ने बुधवार को तहसील में धरना देकर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने अपनी 11 सूत्रीय मांगो को रखा और जो वर्षों से लंबित हैं। धरना और सभा में शामिल संगठन के प्रदेश महामंत्री शैलेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि संघ की जो भी मांगे हैं सब जायज हैं। वर्षों से सरकारें आश्वासन दे रही हैं लेकिन किसी ने सहानुभूति पूर्वक विचार नहीं किया। उन्होंने सदस्यों से कहा कि धीरज रखें आपसी एकता से सरकार से मांगे मनवा लेंगे। उन्होंने कहा कि मांगे पूरी होने तक संघर्ष जारी रखना है। 11 सूत्रीय मांगपत्र पढ़कर सुनाते हुए कहा कि संवर्ग की शैक्षिक योग्यता स्नातक की जाए। नियत यात्रा भत्ता के स्थान पर मोटर साइकिल भत्ता दिया जाए। पद नाम बदल कर राजस्व संग्रह अधिकारी किया जाए संवर्गीय सदस्यों के लिए प्रतिभूति का प्रावधान समाप्त किया जाए। संवर्ग की पदोन्नति व्यवस्था पूर्व की भांति नायब तहसीलदार के पद पर बहाल किए जाने के अलावा वेतनमान और व उत्पीड़न बंद करने संबंधी मांगों को रखा। धरने को धर्मराज यादव, जिलाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया। इस मौके पर प्रकाश राम, राजबली यादव, बृजराज यादव, लालमन प्रसाद, कैलाश राम, रमेश चंद्र, जितेंद्र कुमार, दीनानाथ सिंह, रवींद्र प्रताप सिंह, विद्याधर चौबे, त्रिभुवन मौर्य, राजपति सरोज, विनोद सिंह, राना श्रीवास्तव, कृपाशंकर राम, शीलवंत, मो.जाफर, प्रमोद श्रीवास्तव आदि शामिल थे।