भदोही। डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी राजकीय महाविद्यालय का दो दिवसीय क्रींडा समारोह शनिवार को समाप्त हो गया। अंतिम दिन लंबी कूद, ऊंची कूद, भाला फेंक, 800 मीटर दौड, 100 मीटर फाइनल, 400 मीटर रिले दौड़ फाइनल समेत अन्य खेलों में छात्र-छात्राओं ने प्रतिभा दिखाई। बीएससी तृतीय के आकाश यादव और बीए की पूनम यादव को व्यक्तिगत चैंपियन का खिताब मिला। अन्य विजेताओं को भी सम्मानित किया गया। आकाश यादव 100 मीटर, 400 मीटर और ऊंची कूद में प्रथम स्थान पाने में कामयाब रहे जबकि छात्राओं में पूनम यादव का दबदबा रहा जिन्होंने 100 मीटर, 400 मीटर और ऊंची कूद में प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालकों के 100 मीटर दौड़ में सुनील गौतम द्वितीय और शैलेश उपाध्याय तृतीय रहे। बालिका वर्ग के 100 मीटर दौड़ में रोशनी उपाध्याय द्वितीय व सायरा खातून तृतीय रहीं। बालकों के 400 मीटर दौड़ में देवेश यादव द्वितीय व मनीष यादव तृतीय रहे जबकि छात्राओं में रीना यादव द्वितीय व रोशनी उपाध्याय तृतीय रहीं। ऊंची कूद में कुलभूषण आर्य द्वितीय तथा सुशील गौतम व शैलेश उपाध्याय तृतीय रहे। बालिकाओं के इसी स्पर्धा में साधना मौर्य द्वितीय, सुलेखा कुमारी तृतीय रहीं। भाला फेंक (बालकों) में मनीष कुमार यादव प्रथम, धीरज प्रजापति द्वितीय, शमसाद आलम तृतीय रहे। इसी स्पर्धा के बालिका वर्ग में शीबू दूबे प्रथम, श्वेता यादव द्वितीय, रेखा कुमारी तृतीय रहीं। 800 मीटर दौड़ (बालकों) में देवेश यादव प्रथम, प्रमोद पाल द्वितीय, मनीष यादव तृतीय रहे। 400 मीटर रिले रेस (बालिका) में सायरा खातून, रोशनी उपाध्याय, निकिता सिंह व साक्षी मौर्य की टीम प्रथम रही। वालीबाल प्रतियोगिता फाइनल में बीएससी के छात्रों ने बीए के छात्रों को हराया जबकि रस्साकशी (बालिका) में बीएससी की छात्राएं और बालक वर्ग में बीए के छात्र प्रथम रहे। क्रीड़ा प्रभारी बृजेश कुमार व खेल शिक्षक विशेश्वर गुप्ता के अलावा डा.बृजेश सिंह, डा. रुस्तम अली, डा.गौतम गुप्ता, डा.राजकुमार सिंह यादव, डा.वर्षा रानी, डा.माया यादव, डा.भावना सिंह, डा.रेनू तिवारी आदि प्रतियोगिता ने मेहनत की। प्राचार्या डा.(श्रीमती) अजय गोस्वामी ने विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया।