भदोही। गत छह से 9 दिसंबर के बीच गोवर्धन मथुरा में हुए सातवें राज्य तीरंदाजी प्रतियोगिता में जिले की बालिका तीरंदाजों ने जूनियर वर्ग में स्वर्ण और सीनीयर वर्ग में कांस्य पदक जीत कर जिले का मान बढ़ाया है। मौसम सिंह, श्रूति पांडेय, सामभवी सिंह व सुनीता भारद्वाज ने जूनीयर और सीनीयर दोनो वर्गों में जिले का प्रतिनिधित्व किया और पदक ले आईं। उनकी जीत पर लोगों में हर्ष व्याप्त है। टीम के कोच अशोक सिंह ने बताया कि चारो तीरंदाज वाराणसी जिले की हैं जिन्होंने मथुरा में भदोही जनपद का प्रतिनिधित्व करते हुए जुनीयर वर्ग में गाजीपुर को 6-0 से हराकर स्वर्ण पदक जीता तथा सीनीयर वर्ग में इन्हीं खिलाड़ियों ने सोनभद्र को हराकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। उन्होने बताया कि भदोही जनपद को कुल 3 स्वर्ण और 8 कांस्य पदक मिले। इनमे से श्रुति पांडेय का चयन राष्ट्रीय जूनियर टीम में हुआ है। कोच ने बताया कि इसी महीने 26 से 31 दिसंबर को ओड़िशा के भुवनेश्वर में होने वाले अंतर विश्वविद्यालय तीरंदाजी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए वाराणसी की तीरंदाजी टीम में भदोही असनाव बाजार के आकाश गुप्ता का चयन हुआ है। आकाश के चयन से लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं है। लौटे खिलाड़ियों को हर तरफ से बधाईयां मिल रही है।