फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तैयारी पूरी, शिक्षक पात्रता परीक्षा आज

विज्ञापन
शिक्षक पात्रता परीक्षा आज
विज्ञापन
ज्ञानपुर (भदोही)।
विज्ञापन

जिले में शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) की तैयारी पूरी हो गई है। 15 अक्टूबर को सात केंद्रों पर परीक्षा होगी। परीक्षा में 6084 परीक्षार्थी शामिल होंगे। जिले में टीईटी प्राथमिक विद्यालय स्तर में 3027 और उच्च प्राथमिक विद्यालय स्तर में 3057 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। जनपद में ज्ञानदेवी बालिका इंटर कॉलेज भदोही, काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ज्ञानपुर, काशीराज महाविद्यालय इंटर कॉलेज औराई, केशव प्रसाद राजकीय महिला डिग्री कॉलेज औराई, रामसजीवन लाल इंटर कॉलेज खमरिया, श्री इंद्र बहादुर सिंह नेशनल इंटर कॉलेज भदोही, विभूति नारायण इंटर कॉलेज ज्ञानपुर को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इन सात केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा होगी। पहली पाली की परीक्षा 10 से 12.30 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा 2.30 से पांच बजे तक होगी। परीक्षा को नकल विहीन और सुचारु रूप से कराने के लिए जिला प्रशासन ने तीन सचल दस्तों का गठन किया है, जो परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्रों पर दस्तक देंगे। साथ ही सभी परीक्षा केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे। इसके अलावा, सात पर्यवेक्षक भी तैनात किए गए हैं। इसके साथ ही परीक्षा के दिन प्रशासनिक और शिक्षाधिकारी परीक्षा केंद्रों का चक्रमण करते रहेंगे। जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग ने परीक्षा की तैयारियों को शनिवार को अंतिम रूप दे दिया। जिला विद्यालय निरीक्षक श्याम सरोज वर्मा ने बताया कि परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गई है। नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए प्रशासन और शिक्षा विभाग ने पूरा इंतजाम किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें