फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित पिकअप पेड़ से टकराई, व्यापारी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गंजीगंज (भदोही)/इलाहाबाद।
विज्ञापन

हंडिया थाना अंतर्गत हरीपुर गांव के पास जीटी रोड पर पिकअप अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। मौके पर ही एक व्यापारी की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर सैदाबाद चौकी इंचार्ज दलबल के साथ पहुंच गए और एक घंटे की मशक्कत के बाद व्यापारी के शव को गाड़ी से बाहर निकाला।
विज्ञापन

जंगीगंज निवासी लखनलाल हलवाई (55) नारियल का व्यवसाय करते हैं। रविवार को इलाहाबाद से नारियल लादकर लौट रहे थे। रात्रि करीब दस बजे सैदाबाद के हरीपुर के पास पिकअप अनियंत्रित होकर पटरी के नीचे जाकर पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि लखनलाल की मौके पर ही मौत हो गई। गाड़ी चला रहे ड्राइवर भगेडू यादव को कहीं खरोच तक नहीं आई। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह शव को गाड़ी से बाहर निकाला और शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। उधर, मौत की खबर लगते ही गंजीगंज बाजार में शोक की लहर दौड़ गई। इसको लेकर व्यापारियों ने सोमवार को दूकाने बंद रखी। मृतक लखनलाल नारियल के थोक व्यापारी थे। उनका अंतिम संस्कार बिहारोजपुर घाट पर किया गया। इस मौके पर जयदयाल मोदनवाल, अजय नेता, अरविंद मोदनवाल, अनुज गुप्ता, रवि जायसवाल, गुलाम अली आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें