लालानगर। गोपीगंज नगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की रविवार को बैठक हुई, जिसमें सिक्के को लेन-देन को लेकर चर्चा की गई। कांग्रेस नेता परवेज अली ने कहा कि नगर में एक, दो और दस के सिक्के नहीं चलने से आम नागरिकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नगर के कई दूकानदार सिक्कों को लेने से मना कर रहे है। जिससे ग्राहकों और दूकानदारों में नोकझोंक भी होती रहती है। ग्राहक जब सिक्कों को लेकर बैंक जाते है, तो बैंक भी सिक्कों को लेने से इंकार कर रहे हैं। आम नागरिक सिक्कों का बोझ लेकर यहां से वहां मारा-मारा फिर रहे हैं। बैठक में प्रशासन से इस मामले में दखल देने की मांग की गई। बैठक में संतोष सिंह, माबूद खां, अनुपम अग्रवाल, दरवेश अली, गुलाम मुस्तफा, नीतू प्रजापति, परवेज हाशमी, सहित लोग मौजूद रहे।