फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीदों के बलिदान से ले रहे खुली हवा में सांस

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर (भदोही)। अगस्त क्रांति दिवस पर बुधवार को भाजपा की ओर से विविध आयोजन कर राष्ट्रीयता का संदेश दिया। शहीदों की याद में रोडवेज परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया तो झूरी सिंह पार्क में अगस्त क्रांति दिवस पर शहीदों को नमन किया गया। शहीद पार्क में जिले के अमर शहीद झूरी सिंह की प्रतिमा अनावरण किया गया। वक्ताओं ने कहा कि देश की आजादी में शहीदों का अहम रोल रहा है। उनके बलिदान से अंग्रेजी हुकूमत को देश छोड़ना पड़ा और हम आज खुली सांस ले पा रहे हैं।
विज्ञापन

अगस्त क्रांति और पं. दीनदयाल उपाध्याय के जन्मशताब्दी पर महाराजा चेत सिंह जिला चिकित्सालय और रोडवेज परिसर में आयोजित रक्तदान शिविर कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा के प्रदेश मंत्री एवं वाराणसी के पूर्व मेयर कौशलेंद्र सिंह पटेल ने फीता काटकर किया। बीएचयू से रक्त संरक्षण वाहन के अंदर औराई विधायक दीनानाथ भाष्कर, जिलाध्यक्ष हौसिला प्रसाद पाठक समेत 115 भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने रक्तदान किया। इसके बाद सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त, कौशलेंद्र सिंह पटेल, भदोही विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी, औराई विधायक दीनानाथ भाष्कर ने रक्त समूह निदेशिका पुस्तक का विमोचन किया। कौशलेंद्र पटेल ने कहा कि रक्त से किसी गरीब की जान बच सकती है। इसके पूर्व सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने शहीद पार्क में जिले के अमर शहीद झूरी सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने कहा कि शहीदों ने शहादत देकर देश को आजाद कराया। उनके बलिदान को भूलना नहीं चाहिए। वर्तमान में हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं तो उसके पीछे अमर शहीदों का बलिदान है। इसी तरह शहीद झूरी सिंह के पैतृक गांव परऊपुर में अगस्त क्रांति दिवस का आयोजन किया गया। उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया गया। इस मौके पर पूर्व विधायक पूर्णमासी पंकज, नागेंद्र सिंह, शैलेंद्र दूबे, प्रेमराज सिंह, प्रशांत सिंह, अजीत सिंह, दिनेश पांडेय, सुनील मिश्र, ओम प्रकाश तिवारी,विनीत बरनवाल, विनय पांडेय गोरेलाल, दीपक मिश्रा, जेके गुप्ता, हीरालाल मौर्य, सपना दूबे, अजय मोदनवाल, सुनील मिश्रा, बाबूराम बिंद, सर्वेश कुमार पाल, संदीप गुप्ता, दीपक पाठक, विकास नारायण सिंह, संतोष पांडेय, सतीश पांडेय, राजेश सरोज, धर्मेंद्र सिंह, मनीष पांडेय, संजय पाठक, गुड्डू मिश्रा समेत कई लोग मौजूद रहे।


सुलभ पार्क का किया भूमि पूजन
ज्ञानपुर। अगस्त क्रांति दिवस पर नक्सली हमले में शहीद जिले के लाल सुलभ उपाध्याय की स्मृति में बुधवार को उनके पैतृक गांव बैराखास में सुलभ पार्क का भूमिपूजन किया गया। सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने वैदिक मंत्रोच्चार संग भूमिपूजन किया। सांसद ने कहा कि सुलभ की शहादत बेकार नहीं जाएगी। देश के लिए जो कुर्बानी दी, उसे सदियों तक याद किया जाएगा। बताते चलें कि चार बिस्वा में बनने वाले पार्क के लिए सांसद ने 15 लाख दिया है। इस दौरान शहीद के पिता की आंखें नम हो गई। इस मौके पर प्रिय कुमार श्रीवास्तव, राकेश मिश्रा, महेंद्र पांडेय, राजेंद्र पाल, सनी दूबे आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें