फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ाज्ञ की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। नगर के हरिहरनाथ मंदिर पर शुक्रवार को ज्ञानपुर विकास मंच और नागरिकों की बैठक हुई। इसमें 17 जुलाई से शुरू हो रहे शतचंडी महायज्ञ की तैयारियों को लेकर विचार विमर्श किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पदाधिकारियों ने रूपरेखा तय की। संगठन के ब्रह्मजीत शुक्ला ने कहा कि 17 जुलाई को सुबह आठ बजे कलश यात्रा के साथ यज्ञ का शुभारंभ होगा। 25 जुलाई को वृहद भंडारे का आयोजन किया जाएगा। श्रद्धालुओं की सुरक्षा केलिए हरिहरनाथ मंदिर परिसर में कई स्थानों पर सीसीटीवी कैमरा लगाया जाएगा। यज्ञाचार्य संतोष जी महाराज की देखरेख में यज्ञ संपन्न होगा। बैठक में ओम प्रकाश देववंशी, गोपाल उपाध्याय, गिरजाशंकर तिवारी, अभयराज सिंह, रामेश्वर उपाध्याय, वंशीधर गुप्ता, वीरेंद्र बागी, संतोष श्रीवास्तव, फूलचंद्र तिवारी, नान्हक जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें