फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से पेड़ गिरा, चार घंटे जाम रहा हाईवे

विज्ञापन
बारिश से पेड़ गिरा, चार घंटे जाम रहा हाईवे
विज्ञापन
लालानगर (भदोही)। जीटी रोड पर झिलियापुल के समीप मंगलवार को दोपहर करीब दो बजे लगातार बारिश से एक नीम का पेड़ उखड़कर गिर गया। इससे रोड पर आवागमन बाधित हो गया। तकरीबन चार घंटे बाद एनएचएआई के कर्मचारियों ने काटकर पेड़ को रास्ता साफ किया। इसके बाद हाईवे पर आवागमन सामान्य हो सका। इस दौरान दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। शाम साढ़े छह बजे तक जाम पूरी तरह नहीं खुल सका था।
विज्ञापन

सावन में जीटी रोड का उत्तरी लेन कांवरियों के लिए सुरक्षित किए जाने के बाद दोनों लेनों के यातायात का दबाव दक्षिणी लेन पर आ गया है। मंगलवार को लगातार कई घंटे से जारी बारिश का असर हाईवे के यातायात पर भी पड़ा। दोपहर करीब दो बजे झिलियापुल के समीप एक विशाल नीम का पेड़ रोड से गुजर रहे ट्रेलर पर गिर पड़ा। इससे वाहनों का आवागमन अवरुद्ध हो गया। धीरे-धीरे वाहनों की लंबी कतार लगती गई और लगभग 10 किलोमीटर तक भयंकर जाम की स्थिति बन गई। इसके चलते, गोपीगंज नगर में भी भीषण जाम की स्थिति बनी। जाम में एंबुलेंस और स्कूल वाहन भी फंसे। सूचना मिलने पर गोपीगंज थानाध्यक्ष, यातायात पुलिस और एनएचएआई के कर्मी पहुंचे और क्रेन की मदद से लगभग दो घंटे के प्रयास के बाद ट्रेलर पर गिरे पेड़ को हटाया गया लेकिन जाम समाप्त नहीं हुआ। जाम शाम छह बजे तक लगा रहा। इस दौरान टोल प्लाजा से लेकर जंगीगंज के बीच भयंकर जाम की स्थिति बनी रही। शाम साढ़े छह बजे के आसपास रेंगते हुए वाहन आगे बढ़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें