गोपीगंज। नगर के ज्ञानपुर रोड निवासी एक महिला के खिलाफ शुक्रवार को चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया। सराफा व्यवसायी सौरव कुमार की तहरीर पर पुलिस ने करीब एक सप्ताह बाद मुकदमा दर्ज किया। महिला के खिलाफ पुलिस ने चोरी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा प़ुलिस अधीक्षक के निर्देश पर दर्ज किया गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
पुलिस चौकी के पास निवासी सराफा व्यवसायी ने उक्त महिला के खिलाफ दूकान में विश्वास जमाकर लाखों रुपये के जेवर चोरी करने का आरोप लगाया था। बताया कि 15 से 19 मई तक दूकान में आभूषण खरीदने के लिए आई थी। देखने के बाद आभूषण पसंद न करने का बहाना कर के चली गई। और देखते ही समय करीब तीन लाख रुपये का आभूषण गायब कर दिया। सीसीटीवी कैमरे से जानकारी मिलने पर महिला से पूछताछ की गई। लेकिन वह उल्टे ही मुकदमा में फंसाने की धमकी देने लगी।