फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: जांच में फेल हुए 41 नमूने, 28 व्यापारियों पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा विभाग मिलावटी सामानों को लेकर सख्त हो गया है। तीन माह पहले अभियान चलाकर व्यापारिक प्रतिष्ठानों से खाद्य नमूनों को लिया गया था। नमूनों की जांच की रिपोर्ट विभाग को मिल चुकी है। रिपोर्ट में 41 नमूने फेल हो चुके हैं। इसके बाद विभाग ने जिले के 28 व्यापारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराते हुए पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। विभाग 13 और व्यापारियों पर कार्रवाई करने की तैयारी में है।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से गठित टीमों ने बीते फरवरी महिने में भदोही, औराई और ज्ञानपुर तहसील क्षेत्रों में अभियान चलाकर खोवा, पनीर, मसाला, चायपत्ती, रिफाइंड, पान मसाला, सुपारी, छेना, बर्फी, लड्डू, बेसन, आटा, सरसों तेल, नमकीन समेत अन्य खाद्य पदार्थों के सैंपल एकत्रित किए थे। अभियान के दौरान विभाग ने व्यापारियों को ग्राहकों की सेहत के साथ खिलवाड़ न किए जाने की हिदायत दी थी। प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई को लेकर भी चेताया था। विभाग ने अभियान के दौरान संकलित हुए 110 नमूनों को आगरा और नोएडा के सेंट्रल लैब में जांच के लिए भेजा था। जहां 41 नूमने जांच में फेल हो गए। इसके बाद खाद्य विभाग ने इन खाद्य प्रतिष्ठानों के संचालकों पर मुकदमा दर्ज करते हुए इनके ऊपर पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।





जांच के बाद 41 नमूने फेल हो चुके हैं। जिसमें 28 व्यापारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर पांच लाख का जुर्माना लगाया गया है। शेष 13 अन्य जिम्मेदारों पर भी एक सप्ताह में मुकदमा दर्ज कराए जाएंगे। - केएन त्रिपाठी, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी
विज्ञापन




-

इनसेट- ईट राईट की सूची में तीन और संस्थान



ज्ञानपुर। वित्तीय वर्ष 2023-24 की ईट राईट सूची में महाराजा बलवंत सिंह राजकीय अस्पताल भदोही, आईआईसीटी भदोही और वुड वर्ड पब्लिक स्कूल भदोही को शामिल कर लिया गया है। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी केएन त्रिपाठी ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2022-23 में प्रथम ईट राईट सूची में दयावंती पुंज मॉडल स्कूल सीतामढ़ी पहले से ही शामिल है। निदेशालय और एफएसएसएआई की ओर से प्रमाणपत्र भी जारी हो चुका है। नए सत्र में शामिल भदोही के तीनों प्रतिष्ठानों को प्रमाणपत्र जारी किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें