फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीईओ औराई समेत 41 कर्मचारी अनुपस्थित मिले

विज्ञापन
औराई सीएचसी का निरीक्षण करते एसडीएम आशीष कुमार मिश्र। संवाद - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
ज्ञानपुर/औराई। शासन-प्रशासन की तमाम सख्ती का असर सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों पर नहीं पड़ रहा है। निरीक्षण के बाद भी कार्यप्रणाली में सुधार नहीं आ रहा है। डीएम के निर्देश पर बृहस्पतिवार को सीडीओ, एसडीएम ने कई दफ्तरों का निरीक्षण किया। इसमें खंड शिक्षा अधिकारी नीरज श्रीवास्तव सहित 41 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। सभी के खिलाफ कार्रवाई के लिए संस्तुति की गई।
विज्ञापन

सरकारी दफ्तरों में समय से अधिकारी और कर्मचारी आएं, इसके लिए शासन गंभीर है। गुजरे एक माह में जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद के निर्देश पर तीन बार ब्लॉक, विकास भवन समेत अन्य दफ्तरों का निरीक्षण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कर्मचारी अनुपस्थित मिले। बृहस्पतिवार को एक बार फिर मुख्य विकास अधिकारी भानु प्रताप सिंह ने विकास भवन, एसडीएम ज्ञानपुर चंद्रशेखर ने अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय, खादी ग्रामोद्योग विभाग, एसडीएम औराई आशीष कुमार सिंह ने सीएचसी औराई, ब्लॉक औराई, बीआरसी औराई एसडीएम भदोही योगेंद्र कुमार ने सीडीपीओ कार्यालय भदोही और बीआरसी भदोही का निरीक्षण किया।
निरीक्षण में सहायक लेखाकार समाज कल्याण अखिलेश गिरी, खंड शिक्षा अधिकारी औराई नीरज श्रीवास्तव, सीएचसी औराई में कैलाशनाथ, श्रीराम पटेल, एके ओझा, जय प्रकाश, संजय पुरुषार्थ, संतोष कुमार सिंह, शिप्रा मौर्य, बीनू पटेल, प्रियंका मिश्रा, डॉ. आशा, अर्चना, ज्योतिमा, जय प्रकाश, धर्मवीर, सीमा उपाध्याय, वीरेंद्र कुमार, सरिता सिंह, राजेश कुमार, मैरी विलियम, कुसुम प्रजापति, डॉ. अजहर अली, डॉ. अशफाक अहमद, डॉ. नासरीन बानो, सोनाली मौर्य, प्रज्ञा मौर्य, पूजा राय, सुनीता, नीतेश कन्नौजिया, सदन कन्नौजिया, ब्लॉक औराई में शीतला प्रसाद, अनिल कुमार, भुवनेश्वर नाथ, इंद्रभूषण शुक्ला, भोलानाथ यादव, ज्ञान प्रकाश यादव, जितेंद्र कुमार, एमए सिद्दीकी, रमेश चंद्र सिंह और महमूद खां अनुपस्थित मिले। सभी अनुपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए संस्तुति की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें