फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केएनपीजी कॉलेज में 41 प्रत्याशियों ने खरीदा पर्चा

विज्ञापन
केएनपीजी कॉलेज में छांत्रसंघ चुनाव के लिए नामांकन लेते प्रत्याशी। संवाद - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
ज्ञानपुर। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री शनिवार से शुरू हो गई। पहले ही दिन अध्यक्ष सहित विभिन्न पदों के 41 प्रत्याशियों ने 57 पर्चे खरीदे। अलग-अलग काउंटर पर सुबह से ही पर्चा लेने के लिए प्रत्याशी पहुंचे। महाविद्यालय में गहमागहमी का माहौल रहा। चुनाव को देखते हुए परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।कॉलेज के रसायन विज्ञान के भवन में सुबह 11 बजे से ही नामांकन पत्र बिक्री शुरू हो गई। दोपहर तीन बजे तक अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री, संकाय प्रतिनिधियों की ओर से नामांकन पत्र लिया गया।अध्यक्ष के लिए 18 प्रत्याशियों ने 25, उपाध्यक्ष के सात उम्मीदवारों ने 12, महामंत्री के तीन ने छह, कला संकाय प्रतिनिधि के पांच प्रत्याशियों ने पांच, वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि के चार प्रत्याशियों ने चार पर्चे लिए। विज्ञान संकाय प्रतिनिधि के चार प्रत्याशियों ने पांच पर्चा खरीदा। वहीं दूसरी ओर नामांकन पत्रों की बिक्री संग छात्र राजनीति की सरगर्मी बढ़ गई है। उम्मीदवार जुलूस और रैली निकालकर अपना माहौल बनाने में लगे रहे।निर्वाचन अधिकारी डॉ.ऋचा यादव ने बताया कि सात दिसंबर तक नामांकन पत्रों की बिक्री और नामांकन होगा। सभी उम्मीदवार जरूरी कागजात के साथ ही नामांकन करने के लिए आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें