फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब के मामले में जांच का निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। नगर पालिका परिषद गोपीगंज के वार्ड नंबर 14 निवासी सभासद अनूप कुमार जायसवाल की शिकायत पर डीएम ने प्राचीन तालाब जोगीबीर के मामले में तहसीलदार विजय कुमार यादव को जांच का निर्देश दिया है। सभासद ने आरोप लगाया है कि उक्त तालाब गोपीगंज कोतवाली के सामने और राजमार्ग के दक्षिणी लेन से सटा है। मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्रा से हुई शिकायत पर नगर पालिका प्रशासन से तालाब को सुंदरीकरण योजना में शामिल कर अतिक्रमण को हटवाकर साफ-सफाई का निर्देश दिया था। नगर पालिका की ओर से गत दिनों सफाई शुरू कराया गया, लेकिन अतिक्रमणकारियों ने अपना प्रभाव दिखाकर व्यवधान खड़ा कर दिया। गत वर्ष ज्ञानपुर तहसील प्रशासन ने तालाब की पैमाइश कर रिपोर्ट भी एसडीएम को सौंपा है बावजूद इसके न पुलिस तालाब पर अतिक्रमण रोक रही है और न नगर पालिका प्रशासन सफाई कार्य को आगे बढ़ा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें