फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: नगर की सफाई व्यवस्था करने के लिए खरीदे जाएंगे 400 कूड़ेदान

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के वार्डों में नगर पंचायत की ओर से लोहे व प्लास्टिक के कूड़ेदान लगाए जाएंगे। नगर पंचायत प्रशासन ने इसके लिए सात लाख रुपये की कार्ययोजना बनाई है। इससे 400 कूड़ेदान क्रय किए जाएंगे। नगर पंचायत ने प्रस्ताव को जिला प्रशासन को स्वीकृति के लिए भेजा है। जहां से संस्तुति मिलने के बाद नगर पंचायत डस्टबिन क्रय करेगी।
विज्ञापन

नगर को साफ-सुथरा रखने के लिए नगर पंचायत हर माह लाखों रुपये खर्च करती है। हालांकि इसके बाद भी नगर की सफाई व्यवस्था में कुछ खास सुधार नहीं देखने को मिल रहा। खासकर वार्डों में लोग सड़कों व पटरियों पर ही कचरा फेंक दे रहे हैं। 100 लाेहे और 300 प्लास्टिक के कूड़ेदान होंगे। गीला व सूखा कचरा अलग-अलग करने के लिए हर वार्ड में कूड़ेदान लगाए जाएंगे। 15वें वित्त की राशि से कूड़ेदान की खरीद होगी।चेयरमैन घनश्याम दास गुप्ता ने बताया कि प्रस्ताव तैयार कर जिला प्रशासन को भेजा गया है। स्वीकृति मिलने के बाद कूड़ेदान का क्रय किया जाएगा। बताया कि दुर्गागंज त्रिमुहानी, शीतलपाल तिराहा, पुरानी बाजार, नथईपुर मार्ग आदि स्थानों पर कूड़ेदान लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें