ज्ञानपुर। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में परास्नातक के सभी विषयों में सोमवार से प्रवेश शुरू हो गया।
19 विषयों में विभागध्यक्षों की देखरेख में छात्र-छात्राओं का प्रवेश लिया गया। पहले दिन मात्र 40 छात्र-छात्राओं ने प्रवेश लिया।
प्राचार्य डॉ. रमेश चंद्र यादव ने बताया कि सोमवार को कॉलेज में कई कार्यक्रम होने से प्रवेश प्रक्रिया धीमी हुई। मंगलवार से इसमें तेजी आएगी। उन्होंने बताया कि पहले दिन गृह विज्ञान और प्राचीन इतिहास में पांच-पांच समेत किसी विषय में दो तो किसी में एक ही विद्यार्थी ने प्रवेश लिया। बताते चलें कि 14 नवंबर को कॉलेज प्रशासन ने कट आफ जारी किया था। 17 नवंबर तक ऑनलाइन शुल्क जमा किया गया।