फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: दिन में भी जलती हैं 40 हाईमास्ट लाइटें, हर महीने बर्बाद हो रही 600 यूनिट बिजली

विज्ञापन
ज्ञानपुर नगर के दुर्गागंज तिराहे पर दिन में जल रहा हाईमास्ट लाईट। संवाद
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले भर में 35 से 40 हाईमास्ट लाइटें दिन में भी जलती रहती हैं। इससे रोज करीब 20 यूनिट बिजली बर्बाद हो रही है। अगर महीने के आंकड़ों में देखें तो 600 यूनिट बिजली विद्युत निगम और जिम्मेदारों की लापरवाही के कारण बर्बाद हो रही है।
विज्ञापन

बिजली निगम के अधिकारियों के अनुसार एक हाईमास्ट लाइट में 60-60 वॉट के चार बल्ब होते हैं। 240 वॉट की एक हाईमास्ट लाइट पूरे दिन में करीब एक यूनिट बिजली उठाती है।
जिले में भदोही और ज्ञानपुर मंडल से जुड़े 29 उपकेंद्र व 98 फीडरों से दो लाख 45 हजार उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति की जाती है। गांव से लेकर शहर से जगह-जगह लोगों की सहूलियत व सुंदरता को बढ़ाने के लिए हाईमास्ट व स्ट्रीट लाइट लगाए गए हैं। गांवों में जहां सांसद व विधायक निधि से स्ट्रीट व हाईमास्ट लगे हैं।
विज्ञापन

वहीं नगरों में विभिन्न योजनाओं के माध्यम से हाईमास्ट लाइट लगाया गया है। जिले के प्रमुख बाजार, तिराहे और चौराहे पर लगे हाईमास्ट लाइट रात के समय तो बाजारों की शोभा बढ़ाते हैं, लेकिन दिन के समय भी ये जलते रहते हैं। अमर उजाला की टीम ने जिले भर में हाईमास्ट लाइटों की हकीकत को देखा। इसमें करीब 35 से 40 जगहों पर दिन में भी हाईमास्ट लाइट जलते मिले।
दिन की रोशनी में जलने वाले यह हाईमास्ट लाइट एक तरफ तो बिजली की खपत को बढ़ा रहे हैं।
वहीं, दूसरी तरफ दिन की रोशनी में जलने से हर दिन करीब 20 यूनिट के आसपास बिजली की बर्बाद भी हो रही है। बिजली निगम के जिम्मेदारों की उदासीनता और जिम्मेदारों की लापरवाही से हर दिन ये हाईमास्ट दिन में भी जलते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें