फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालाबाजारी के लिए जा रहे 40 सिलिंडर सीज

विज्ञापन
पकरी खुर्द में चार पहिया में कालाबाजारी के लिए जा रहा सिलेंडर। - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
ज्ञानपुर। लॉकडाउन में भी एजेंसी संचालक कालाबाजारी से बाज नहीं आ रहे हैं। बृहस्पतिवार को कालाबाजारी के लिए जा रहे 40 सिलिंडर को एसडीएम ज्ञानपुर ने पकड़ लिया। कागजात न प्रस्तुत करने पर सिलिंडरों और चार पहिया को सीज करा दिया। आपूर्ति विभाग विधिक कार्रवाई में जुटा रहा। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के कारण समूचा देश 21 दिनों के लिए लॉकडाउन है। इसलिए प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के लाभार्थियों को नि:शुल्क रसोई गैस सिलिंडर की व्यवस्था कराई जा रही है। कई एजेंसी संचालकों ने मुसहर एवं गरीब तबके के लोगों के अभिलेख लगाकर फर्जी तरीके से उज्जवला योजना का सिलिंडर पास करा लिया है।
विज्ञापन

अब इसकी कालाबाजारी शुरू हो गई है। एक अप्रैल से वितरण शुरू होने के बाद एजेंसी संचालक ऐसे सिलिंडरों को दुकानदारों के यहां भेज रहे हैं। जिससे आने वाले दिनों में उनसे मोटी रकम ले सके। बृहस्पतिवार को पकरी खुर्द से गुजर रहे चार पहिया वाहन को एसडीएम ज्ञानप्रकाश यादव ने रोक लिया। जांच करने पर पता चला कि वाहन चालक के पास सिलिंडर से जुड़े एक भी कागजात नहीं हैं। इससे एसडीएम का माथा ठनका। उन्होंने सुरियावां पुलिस को सूचना देकर चार पहिया वाहन और उस पर लदे सिलिंडरों को जब्त कराया। एसडीएम ने कहा कि कालाबाजारी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कोरोना जैसे आपदा में कोटेदार और एजेंसी संचालक ऐसा करेंगे तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम के निर्देश पर पूर्ति विभाग ने एजेंसी संचालक पर विधिक कार्रवाई कराने की तैयारी में जुट गया। सुरियावां थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह ने कहा कि उक्त सिलिंडर जमुनीपुर अठगवां के किसी एजेंसी के हैं।

पकरी खुर्द में वाहन चालक से सिलेंडर का कागजात मांगते एसडीएम ज्ञानपुर ज्ञान प्रकाश यादव दाएं।- फोटो : BHADOHI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें