ज्ञानपुर। जिलाधिकारी विशाल सिंह के मार्गदर्शन में बृहस्पतिवार को सभी विभागों में जन संवाद दिवस का आयोजन किया गया। विभागाध्यक्षों ने शिकायकर्ताओं से संवाद कर 40 मामलों का निस्तारण किया।
एडीएम कुंवर वीरेंद्र मौर्य की देखरेख में समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली (आइजीआरएस) व अन्य शिकायती पोर्टल पर लंबित वादों का निस्तारण किया गया। डीएम ने कहा कि आईजीआरएस सहित सभी शिकायतों का त्वरित निस्तारण शासन की प्राथमिकता में शामिल है।
उन्होंने बताया कि जन संवाद दिवस में 120 शिकायतों में 40 का निस्तारण किया गया। डीएम ने चेताया कि किसी भी विभाग का कोई मामला डिफाल्टर, सी श्रेणी, रीपिटेड न हो। इसमें लापरवाही बरतने पर कार्रवाई होगी। जन संवाद दिवस पर पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक, जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय, जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय, विद्युत कार्यालय भदोही, जिला बेसिक अधिकारी कार्यालय में शिकायतकर्ताओं की बात सुनी गई।