जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान डीएम ने चार अनुपस्थित अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा। डीएम ने बैठक में अनुपस्थित जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, मुख्य कार्यपालक अधिकारी बीडा, भूमि संरक्षण अधिकारी, भूमि एवं जल संसाधन अधिकारी के खिलाफ नाराजगी जताते हुए स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया।
उधर कलेक्ट्रेट सभागार में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की बैठक में योजना के बेहतर क्रियान्वयन को लेकर हुई एक अन्य बैठक में डीएम ने उपस्थित सभी बैंकर्स के अधिकारियों को हिदायद दी कि जिन किसानों का किसान क्रेडिट कार्ड दिया गया है। उनका 31 जुलाई तक बीमित राशि दो प्रतिशत खरीफ फसल कटौती कर नोडल शाखा के माध्यम से फार्म उपलब्ध कराएं। उप निदेशक कृषि को निर्देश दिया कि गांव-गांव सर्वे कराकर किसानों को अधिक से अधिक लाभ पहुचाएं।
जिलाधिकारी ने बताया कि खरीफ मौसम में धान मक्का, ज्वार, बाजरा, अरहर, उरद, मूंग तिल, सोयाबीन, गन्ना आदि, और रबी सीजन में गेहॅू, चना, मटर, मसूर, सरसो आदि फसलों का बीमा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि खरीफ फसलों में अधिकतम प्रीमीयम दर 2 प्रतिशत,रबी में 1.5 प्रतिशत और उद्यान एवं बागवानी में 5 प्रतिशत कटौती की जाएगी।