फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: जाली नोटों के कारोबार में 4 आरोपी गिरफ्तार, इनमें 2 भदोही के रहने वाले

विज्ञापन
जाली नोट मामले में पकड़े गए आरोपी पुलिस गिरफ्त। पुलिस
विज्ञापन
प्रयागराज/भदोही। गंगानगर जोन की पुलिस ने जाली नोटों की सप्लाई करने वाले गैंग का भंडाफोड़ कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 500 रुपये के 200 और 100 रुपये के 183 जाली नोट बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

इनका कुल मूल्य 1.18 लाख रुपये है। आरोपी देवरिया स्थित एक मकान में प्रिंटर से नोट छापते थे। जांच में पता चला कि गैंग का मुख्य सरगना देवरिया के थाना गौरी बाजार का रहने वाला विवेक यादव है, जो जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ चुका है और अब अगले वर्ष विधायकी का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा था। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
गंगानगर जोन के डीसीपी कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि मुखबिर से जाली नोट छापकर सप्लाई किए जाने की सूचना मिली थी। इस आधार पर सरायइनायत थाना प्रभारी संजय गुप्ता की टीम ने सोमवार रात करीब 10 बजे हाबूसा मोड़ के पास से भदोही के थाना दुर्गागंज गांव सरायकंसराय निवासी राहुल यादव (28) और भदोही के थाना सुरियावां गांव गोकुलपट्टी निवासी विवेक कुमार (26) को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि जाली नोटों की छपाई देवरिया में होती है और वे नोटों को खपाने का काम करते हैं। जानकारी हासिल कर गंगानगर सर्विलांस सेल प्रभारी सुखचैन तिवारी की टीम ने जाल बिछाया और इन आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर दो और आरोपी देवरिया थाना गौरी बाजार गांव बैतलपुर निवासी नरेंद्र यादव उर्फ विराट (26) और देवरिया के थाना रुद्रपुर गांव महाराजगंज निवासी धर्मेंद्र कुमार (22) को भी पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें