फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4.5 करोड़ का टैक्स बकाया, जमा हुए सिर्फ 53 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। टैक्स बकाएदारों को राहत देने के लिए शासन से शुरू एकमुश्त समाधान योजना जिले में रफ्तार नहीं पकड़ रही है। करीब दो महीने में मात्र 274 वाहन मालिकों ने टैक्स अदायगी के लिए आवेदन किया है। 4.5 करोड़ के बकाए में मात्र 53.99 लाख ही जमा हो सका है। अब शासन ने 26 सितंबर तक तिथि बढ़ा दी है, जिससे उम्मीद जताई जा रही है कि स्थिति में सुधार होगा। वाहन बकाएदारों को टैक्स जमा करने के लिए शासन ने 26 जून को एकमुश्त समाधान योजना शुरू की थी। जिसमें वाहन मालिकों को सिर्फ टैक्स का मूलधन जमा करना था। करीब दो महीने से अधिक समय गुजर चुका है, लेकिन योजना के तहत कुल 274 वाहन स्वामियों ने 27 अगस्त तक पंजीयन कराया है। जिसमें से 110 का निस्तारण कर दिया गया। इन वाहन स्वामियों से टैक्स के रूप में लगभग 53.99 लाख रुपये जमा कराया जा चुका है। यात्रीकर अधिकारी शारदा मिश्रा ने कहा कि शासन ने बकाएदारों के लिए अच्छा मौका दिया है, जो वाहन स्वामी टैक्स जमा करने में आना कानी करते हैं, उनके खिलाफ नोटिस जारी किया जाएगा। एकमुश्त समाधान योजना के तहत सरचार्ज माफ है। बता दें कि 18 जून 2020 के पहले के 2518 वाहन स्वामियों का टैक्स का लगभग 4.5 करोड़ बकाया है। विभागीय मिलीभगत से ये लोग टैक्स जमा नहीं करते हैं। एकमुश्त समाधान योजना के तहत उम्मीद के हिसाब से लाभ न होते देख शासन ने टैक्स जमा करने की अंतिम तिथि 26 सितंबर तक बढ़ा दिया है। पहले यह 31 अगस्त तक ही निर्धारित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें