कोविड महामारी से बचाव के लिए बुधवार को जिले के 25 बूथों पर 3600 लक्ष्य के तहत 3916 लोगों का टीकाकरण किया गया। इसमें 3567 लोगों ने प्रथम डोज जबकि 349 लाभार्थियों ने दूसरी डोज लगवाई। कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लग सके इसके लिए टीकाकरण केंद्र भी बढ़ाया जा रहा है। नोडल अधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने कहा कि अधिक से अधिक लोगों को वैक्सीन लग सकें इसके लिए वैक्सीनेशन केंद्र बढ़ा दिए गए हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि कोरोना से बचाव का एकमात्र साधन टीकाकरण है। 18 से अधिक उम्र के सभी लोग टीकाकरण कराकर अपना जीवन सुरक्षित करें।