फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

39 मिले नए संक्रमित मरीज,दो की मौतक

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। कोरोना की दूसरी लहर की रफ्तार जिले में थमती दिखाई दे रही है। इधर तीन दिनों से पॉजिटिव मरीज 100 से कम मिल रहे । वहीं मौत का सिलसिला भी थमने लगा है। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से आई जांच रिपोर्ट में 39 नए संक्रमित मिले है। जबकि दो संक्रमितों की मौत हो गई। संक्रमितों और मौत की संख्या में आई गिरावट से प्रशासन संग आम जनता ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

कोरोना के नए मरीजों की संख्या में और गिरावट आ गई है। सोमवार को कुल 39 मरीज मिले है। जो कि एक दिन के पहले मुकाबले सात कम रहे । वहीं दो संक्रमितों की मौत हो गई है। जबकि एक दिन पहले यानी रविवार को आठ संक्रमितों की मौत हो गई थी। हालांकि संक्रमितों की संख्या घटने और ठीक होने वालों की संख्या बढ़ने से सोमवार को जिले में कुछ सुकून भरा रहा। 83 संक्रमित मरीजों को स्वस्थ्य होने से एक्टिव केस की संख्या मात्र 515 रह गई है। अब तक 7032 संक्रमित मरीज मिल चुके है जिसमें 6371 ठीक हो गए है। वहीं अब तक कोरोना से 131 लोगों की मौत हो गई है। नए संक्रमित में गोपीगंज में दो, महाराजगंज में एक, ज्ञानपुर में एक, बदलीपुर में एक, घमहापुर में एक, सुरियावां में एक, चौरी में एक परउपुर में एक, नथई पुर में दो, माधोपुर में एक, बेरवा पहाड़ पुर में एक, मुशी में एक सीतापुर में एक, मोढ़ में एक, उमारी में तीन, सनकडीह में दो समेत अन्य क्षेत्रों में संक्रमित मरीज मिले है।
इस संबंध में सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह ने बताया है कि एल टू अस्पताल में इलाज के दौरान दो संक्रमित मरीज की मौत हो गई है। नए मिले संक्रमित को होमआइसोलेशन में रखकर जरूरी सुविधाएं दी जा रही है। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लोग कोरोना गाइड लाइन का पालन करें सावधानी और नियमों का पालन करने से ही संक्रमण को रोका जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें