कोराना संक्रमण के चेन तोड़ने के लिए टीकाकरण अभियान जारी है। मंगलवार को 45 प्लस वालों को 13 स्वास्थ्य केंद्रों पर 1600 के तहत 1144 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। इस दौरान 980 लोगों ने प्रथम डोज जबकि 164 लोगों ने दूसरी डोज लगवाई। विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक 13 स्वास्थ्य केंद्रों पर 1700 लक्ष्य के तहत 2716 युवाओं ने वैक्सीन लगवाया। इस संबंध में नोडल अधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि कोरोना का टीका खतरे को कम करता है। इसे हर व्यक्ति को लगवाने की जरूरत है। अपनी बारी आने पर टीका जरूर लगवाएं। कहा कि 23 और 24 जून को औराई और गोपीगंज के गांवों के नजदीक शिविर लगाकर युवाओं को टीका लगाया जाएगा। उन्होंन 18 साल से अधिक उम्र के सभी ग्रामवासियों को केंद्र पर पहचान पत्र दिखाकर टीका लगवाने की अपील किया । कहा कि टीकाकरण के बाद भी कोरोना प्रोटोकाल का पालन करें, जिससे कोरोना संक्रमण से जिला मुक्त हो जाए।