फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्च में 37 हजार लोगों को लगेगा टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में मार्च महीने में कुल 37 हजार बुजुर्ग और बीमार व्यक्तियों को कोरोना की वैक्सीन लगेगी। शासन ने इसका लक्ष्य भी अभी से तय कर दिया है। दरअसल बुजुर्गों और 45 साल से 59 वर्ष की आयु वाले गंभीर रोगियों को कोरोना से बचाव के लिए टीका लगवाने में कोई कठिनाई न हो इसको ध्यान में रखते हुए नई गाइडलाइन जारी हो गई है।
विज्ञापन

वहीं रजिस्ट्रेशन से लेकर टीका लगवाने तक में लोगों को कोई कठिनाई न हो इसका भी पूरा ख्याल रखा गया है। अब हफ्ते में छह दिन तक टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। अन्य सरकारी टीकाकरण केंद्रों पर पहले की ही तरह हफ्ते में तीन दिन यानी सोमवार, गुरुवार और शुक्रवार को वैक्सीन लगाई जाएगी।
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने में कठिनाई या फिर रजिस्ट्रेशन न कर पाने वालों को स्पॉट रजिस्ट्रेशन का मौका दिया जाएगा। इस संबंध में नोडल अधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि अगर पोर्टल सुस्त गति से चल रहा है या इंटरनेट कनेक्टिविटी नहीं है तो मौके पर मौजूद टीम उनका नाम और अन्य जानकारी रजिस्टर पर मैनुअल दर्ज करेगी। फिर बाद में इसे पोर्टल पर अपलोड कर दिया जाएगा। किसी भी निजी अस्पताल को वैक्सीन की 100 अथवा इसके गुणांक में ही डोज उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि भुगतान में दिक्कत न हो। वैक्सीन की खुदरा मांग पर विचार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

टीकाकरण केंद्रों पर सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक टीका लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि सुबह नौ बजे से सुबह 11 बजे तक प्री ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने वालों को वैक्सीन लगाई जाएगी। सुबह 11 बजे के बाद शाम पांच बजे तक, पहले आओ पहले पाओ के आधार पर टीकाकरण होगा। जिससे किसी को बेवजह केंद्र पर इंतजार न करना पड़े। बताया कि निजी केंद्रों पर नोडल अधिकारी को नामित किया जाएगा, जो समन्वय बनाएंगे। शासन से मार्च में 37 हजार बुजुर्ग और बीमार को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य मिला है।
आठ मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर टीकाकरण के तीन विशेष सत्र महिलाओं को समर्पित किए जाएंगे। तीन टीकाकरण केंद्रों पर सिर्फ महिलाओं को ही टीका लगाया जाएगा। यहां टीका लगाने वाले स्टॉफ में भी सिर्फ महिलाएं होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें