फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: ज्ञानपुर नगर में लगेंगे 35 सीसी कैमरे

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर की निगरानी अब हाईटेक होगी। पूरे नगर में 87 लाख की लागत से सीसी कैमरे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी योजना के तहत पूरे नगर में 35 सीसी कैमरे लगाए जाएगे। कैमरे प्रमुख चौराहे और तिराहे के साथ-साथ भीड़वाले इलाके में लगेंगे। नगर पंचायत इसकी तैयारी में जुट गया है।
विज्ञापन

ज्ञानपुर नगर की आबादी 30 हजार के आसपास है। मुख्यालय का नगर पंचायत होने के कारण यहां हर दिन 15 से 20 हजार लोग आते हैं।
कुल 11 वार्ड इस नगर पंचायत में दुर्गागंज तिराहा, लखनो तिराहा, शीतला पाल तिराहा के साथ राजा पार्क, सिद्धपीठ हरिहरनाथ मंदिर के साथ-साथ काशी नरेश राज्य विश्वविद्यालय, जीआईसी इंटर कॉलेज और जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज जैसी संस्थाएं हैं। नगर के प्रमुख तिराहे और चौराहों के साथ भीड़ वाले स्थानों की अब हाईटेक तरीके से निगरानी की जाएगी। नगर पंचायत की ओर से बनाए गए प्रस्ताव पर शासन की स्वीकृति भी मिल गई है। जल्द ही नगर के प्रमुख तिराहे-चौराहे के साथ-साथ प्रमुख और भीड़वाले स्थान सीसी कैमरे की निगरानी में होंगे। सीसी कैमरे लगने के बाद नगर की सुरक्षा पुख्ता हो सकेगी। वहीं किसी भी घटना-दुर्घटना के संदर्भ में अहम सुराग और जानकारी इकठ्ठा की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें