गोपीगंज। नगर क्षेत्र में ज्ञानपुर-गोपीगंज मुख्य सड़क पर इब्राहिमपुर स्थित हजरत इब्राहिम शहीद और इस्माइल शहीद का सालाना उर्स रविवार को अकीदत के साथ संपन्न हो गया। अंजुमन गौसिया कमेटी की ओर से उर्स का आगाज रविवार की सुबह कुरआन ख्वानी, गुस्ल के बाद दरगाह पर चोदरीपोशी, फातिहा ख्वानी से कराया। दरगाह पर हजारों की संख्या में पहुंचे महिला-पुरुष अकीदतमंदों ने चादरपोशी कर फातिहा पढ़ी। परिवार में सुख-शांति के लिए दुआ मांगी। अंजुमन गौसिया कमेटी के मोहम्मद हनीफ ने बताया कि सालान उर्स हर वर्ष दरगाह पर लगता आ रहा है। सुरक्षा के मद्देनजर कमेटी के पदाधिकारियों समेत पुलिस कर्मी सकिय रहे। देर शाम तक भीड़ अधिक होने से जाम की स्थिति बन गई। गागर-चादर के जुलूस में शामिल अकीदत मंदों ने दरगाह तक पहुंच कर हजरत इब्राहिम शहीद और इस्माइल शही के आस्ताने पर चादरपोशी की। बच्चों ने खेल-खिलौने, झूले का लुत्फ उठाया, दूरदराज क्षेत्र से आई महिलाओं ने गृहस्थी, सौंदर्य प्रसाधन की दुकानों पर खरीदारी की। चाट-फुल्की, जलेबी, कवाब, खुरमा, बूंदिया, खाजा, पकौड़ी, गोलगप्पे, चाउमीन, मंचूरियन राइस, ब्रेड पकौड़ा, लड्डू, बर्फी की बिक्री खूब हुई। उर्स संपन्न कराने में कमेटी के एनुलहक, मोहम्मद युनूस, सरवर खान, सिराज अख्तर, अफरोज पप्पू, मोजू खान, मोहम्मद शरीफ,राजू इद्रीशी,चादंबाबू, मोहम्मद आरिफ, जमील जादूगर, मोहम्मद अनीस, शकील खान, सोएब अख्तर, डा.इजहार आदि मौजूद रहे।