फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: मेडिकल असेसमेंट कैंप में 33 को मिला दिव्यांगता प्रमाणपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
कुसुम्हा। दोहरीघाट बीआरसी पर बृहस्पतिवार को खंड शिक्षा अधिकारी मुकेश कुमार के नेतृत्व में दिव्यांग बच्चों के लिए मेडिकल असेसमेंट कैंप लगाया गया। परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले 48 दिव्यांग बच्चे और उनके अभिभावक शामिल हुए। डॉ. एसडी वर्मा (ऑर्थो सर्जन), डॉ. एमके पांडेय (आई सर्जन) और डॉ. प्रदीप कुमार (फिजिशियन) ने सभी बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और उनकी दिव्यांगता का आंकलन किया। जांच के बाद 33 बच्चों को दिव्यांगता प्रमाणपत्र दिए गए।
विज्ञापन

इन प्रमाण पत्रों से बच्चों को सरकारी योजनाओं और सुविधाओं का लाभ लेने में आसानी होगी। खंड शिक्षा अधिकारी ने दिव्यांग बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान अरविंद श्रीवास्तव, मिथिलेश कुमार, अवधेश यादव, रामबाबू शर्मा, सुधाकर राय, बंधु और फिजियोथेरेपिस्ट राजेश कुमार आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें