फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: 3.79 करोड़ से स्कूलों में बनेंगे 33 एक कक्षीय भवन

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले के परिषदीय विद्यालयों में भवन की कमी से अब बच्चों को परेशानी नहीं होगी। तीन करोड़ 79 लाख की लागत से 33 अतिरिक्त कक्षाकक्ष का निर्माण कराया जाएगा। शासन ने इसके लिए 50 फीसदी बजट जारी कर दिया है। विभाग यह धनराशि चयनित विद्यालयों को भेजने में जुट गया है।
विज्ञापन

प्राथमिक शिक्षा में गुणात्मक सुधार लाने के साथ ही परिषदीय विद्यालयों में संसाधनों में इजाफा किया जा रहा है। जिले में 885 प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालय संचालित होते हैं। इनमें एक लाख 37 हजार बच्चे पंजीकृत हैं। इनमें कई ऐसे स्कूल हैं, जहां छात्र संख्या के आधार पर पर्याप्त भवन नहीं हैं। ऐसे में एक ही कक्ष में दो से तीन कक्षाओं के बच्चों को बैठाकर पढ़ाई करनी पड़ती है। कायाकल्प योजना में विद्यालयों में टाइल्स लगाने के साथ बालक-बालिका शौचालय, चहारदीवारी, पेयजल व अन्य कार्य कराए जा रहे हैं लेकिन इस योजना में भवन निर्माण नहीं हो पाता है। विद्यालयों में बच्चों को बैठने के लिए भवन की कमी न हो, शासन से इस पर भी पूरा ध्यान दिया जा रहा है। शासन ने जिले में 33 परिषदीय विद्यालयों में एक कक्षीय भवन के निर्माण की स्वीकृति प्रदान कर 50 फीसदी बजट भी जारी कर दिया। एक-एक अतिरिक्त कक्षाकक्ष पर 11.51 लाख रुपये खर्च होंगे। इस हिसाब से 33 अतिरिक्त कक्षाकक्ष पर कुल तीन करोड़ 79 लाख रुपये खर्च होंगे। जिला समन्वयक निर्माण कुलदीप ने बताया कि जिन विद्यालयों में कक्षों की कमी है, उन्हें चिह्नित कर 50 फीसदी धनराशि भेजी जा रही है। भविष्य में शेष धनराशि भी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें