फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीषण गर्मी में 10 किमी लंबे जाम ने रुलाया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
औराई। सोमवार को औराई के पूर्वी छोर बाबूसराय और पश्चिमी छोर लालानगर टोल प्लाजा तक 42 डिग्री तापमान के बीच 10 किमी तक लगी वाहनों की कतार अनवरत बनी रही। जहां जाम में फंसे लोग पसीने से तरबतर होकर शासन-प्रशासन को कोस रहे थे। सुबह से दोपहर और बढ़ते दायरे के बीच शाम हो जाने की चिंता इस बात को लेकर बनी रहती है कि न तो उन्हें पानी मयस्सर हो पाता है और न खाना। तप रही सड़क पर खड़े वाहन भी लाल होकर रह जा रहे हैं।
राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-दो पर चल रहा सिक्सलेन निर्माण कार्य भले ही परवान चढ़ रहा है, लेकिन जाम के झाम से लोगों को राहत मिलती नहीं दिख रही है। एनएचएआई की लापरवाही और कार्यदायी संस्था की मनमानी से 42 डिग्री के तापमान जाम में फंसे लोगों को रुलाकर रख दिया है। जाम को हटाने-बढ़ाने में लगी पुलिस भी नाकाम साबित हो रही है।
विज्ञापन

दूसरे जनपदों को जोड़ने वाले औराई चौराहे पर निर्माणाधीन दीवारयुक्त फ्लाईओवर के चलते उत्तरी एवं दक्षिणी लेन को डायवर्ट कर आवागमन की व्यवस्था सर्विस लेन से ही कराया जा रहा है। खतरनाक चौराहे के रूप में चर्चित इस स्थल पर चहुंओर से छोटे-बड़े वाहनों का संचालन बड़े पैमाने पर होता रहता है। तोड़फोड़ के बाद अव्यवस्थित हो चुकी व्यवस्था के बीच लोग वाहनों से यात्रा करने के लिए खड़े रहते हैं। बावजूद इसके जाम को बढ़ा रहे वाहनों पर पुलिस का कोई दबाव नहीं रहता। जबकि बगल में ही कोतवाली भी स्थित है।
विज्ञापन



वाहन स्टैंड निर्धारित होने पर मिलेगी राहत
औराई। फोरलेन से सिक्सलेन में परिवर्तित हो रहे राजमार्ग पर औराई चौराहे के आस-पास प्राधिकरण की ओर से वाहन स्टैंड बनवा दिया जाए तो जाम से काफी हद तक निजात मिलने की उम्मीद बढ़ जाएगी। बाजारवासी कौशलेंद्र सिंह, प्रमोद कुमार, निहाल सिंह, सर्वेश सिंह आदि ने राजमार्ग प्राधिकरण से ऐसी व्यवस्था करने की मांग की है। वहीं पुलिस अधीक्षक से यातायात पुलिस को तैनात कर जाम से मुक्ति दिलाने की मांग भी की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें