फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग प्रशिक्षक की परीक्षा में सम्मिलित हुए

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भदोही। भारत कौशल विकास मंत्रालय एवं पतंजलि योग पीठ हरिद्वार की ओर से रविवार को नगर के नेशनल इंटर कालेज में योग प्रशिक्षक की आनलाइन परीक्षा हुई। परीक्षा के महत्व एवं उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए प्रभारी धीरज सिंह ने बताया कि इस परीक्षा के माध्यम से एक वर्ष से अधिक समय से योग के क्षेत्र में समाज में योगदान दे रहे युवाओं व दक्ष योग साधकों को प्रमाणित किया जा रहा है।
विज्ञापन

कहा कि इस परीक्षा के माध्यम से कोई भी युवक-युवती ब्यूटी एवं वेलनेस सेक्टर के क्षेत्र में स्वरोजगार कर सकता है। इसके लिए सरकार ने मुद्रा लोन की भी पात्रता दी है। प्रभारी ने बताया कि 50 साधकों के बैच ने परीक्षा दी। सभी को लागिन पासवर्ड उनके मोबाइल पर भेजा गया था। जिसे सभी ने अपने एंड्रोयड फोन पर लागिन कर प्रश्नों को उत्तर दिए। परीक्षा संपन्न कराने में जिला प्रभारी सुरेश मौर्य, स्नेहलता श्रीवास्तव, रामजीत पाल, मेहींलाल मौर्य, आरती सिंह, विजय शंकर मौर्य, रविंद्र बिंद, रुक्मणि पांडेय, लालचंद यादव, संदीप कानोडिया आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें