फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनीतिक दलों को पढ़ाया आचार संहिता का पाठ

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ज्ञानपुर। लोकसभा चुनाव को स्वतंत्र, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से कराने के लिए शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी राजेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों की बैठक हुई। इसमें आचार संहिता का अनुपालन शत प्रतिशत करने के लिए कहा गया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों के प्रत्याशी चुनाव-प्रचार के दौरान अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में मतदाताओं को अपने पक्ष में प्रलोभन के लिए शराब और नगद का वितरण किसी भी कीमत पर नहीं करेंगे। ऐसा करते पाए गए तो निर्वाचन आयोग के निर्देश के तहत कार्रवाई होगी। वह निर्धारित 70 लाख की धनराशि सीमा के भीतर ही व्यय करे। प्रतिदिन व्यय होने वाले अपने-अपने रजिस्टर अंकन करते रहें। प्रत्याशी अपने-अपने क्षेत्रों में रैली आयोजित करने के लिए आरओ से अनुमति लेंगे। रैली स्थल पर वाहन, फर्नीचर, लाउडस्पीकर, टेंट, कुर्सी, चेयर, चाय, नाश्ता आदि खर्च का पूर्ण विवरण रजिस्टर पर अंकन करना होगा। राजनैतिक दलो के लोग और प्रत्याशीगण अपने-अपने क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता का पालन कराएं। इस मौके पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी रामसिंह वर्मा, एसडीएम ज्ञानपुर कविता मीना, जेपी यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष हौसिला प्रसाद पाठक, सपा जिलाअध्यक्ष आरिफ सिद्दीकी, जिलाजीत पाल, महेंद्र यादव, नान्हक, शकील दादा, बीएसए अमित कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें