ज्ञानपुर। कोनिया क्षेत्र में प्रदूषित हो चुके पेयजल की समस्या को दूर करने में चुनाव आचार संहिता आड़े नहीं आएगी। इसके लिए पूर्व में कराए जा चुके सर्वे के आधार 1250 सोलर वाटर पंपों की सौगात जनपद को मिल गई। ग्राम प्रधानों के प्रस्ताव पर हर गांव में दो-दो सोलर वाटर पंप लगवाए जाएंगे, जिस पर तीनों विधानसभा क्षेत्र के विधायकों की नजर रहेगी।
उक्त बातें शनिवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र ने कही। बताया कि केंद्र सरकार की इस योजना सबसे अधिक फायदा कोनिया क्षेत्र के गंगा के तटवर्ती इलाके के रहवासियों को मिलेगा। जहां तीन साल पहले ही केंद्र सरकार की जांच टीम ने सर्वे कर पीने वाले पानी में आर्सेनिक की जानकारी दी थी। बताया कि शीघ्र ही दो महिला महाविद्यालय भी खुलेंगे। जहां छात्राओं को नि:शुल्क शिक्षा प्रदान कराई जाएगी। विधायक ने स्वच्छता अभियान को शत प्रतिशत सफल बनाने पर जोर दिया।