फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महीनेभर के अभियान में आबकारी विभाग के हांथ खाली

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ज्ञानपुर। होली पर अवैध शराब की बिक्री और तस्करी पर नकेल कसने के लिए आबकारी विभाग ने तीन टीमें गठित की हैं। हालांकि एक महीने से विभाग की ओर से चलाए जा रहे अभियान में अभी तक कोई कामयाबी नहीं मिल पाई है। जबकि जिले में मिलावटी शराब की बिक्री आए दिन चर्चा में रहती है। इसे लेकर कई बार शोर शराबा हो चुका है। वहीं विभाग ऐसी किसी भी जानकारी से इंकार कर रहा है।
विज्ञापन

होली की तैयारी में महीनेभर पहले से ही शराब माफिया अवैध तस्करी के खेल में जुट जाते हैं। जो आम जन से लेकर आलाधिकारियों तक जगजाहिर है। जिलेभर में 135 शराब की दुकानें, 44 अंग्रेजी शराब और 35 बीयर की दुकानें संचालित होती हैं। होली पर शराब की मांग में इजाफा होता है। मांग को पूरा करने के लिए शराब माफिया सक्रिय हो गए हैं। त्योहार से पहले ही हरियाणा समेत अन्य जिलों से शराब की तस्करी का धंधा शुरू हो जाता है। वहीं कई दुकानों पर मिलावटी शराब की बिक्री की जाती है। इसे लेकर कई बार शोर शराबा भी हुआ है। होली जैसे प्रमुख त्योहारों पर दोगने दाम पर शराब की बिक्री धड़ल्ले से होने लगती है। जिला आबकारी अधिकारी एसपी चौहान ने बताया कि अवैध तस्करी और बिक्री रोकने के लिए पांच-पांच सदस्यीय तीन टीमें गठित की गईं हैं। पिछले एक महीने से विभाग की ओर से इसके खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। हालांकि अभी तक शराब की अवैध तस्करी और मिलावटी शराब की बिक्री की विभाग को कहीं से भनक नहीं लग पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें