ज्ञानपुर। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां में रविवार को किसान मेला एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें किसानों के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला गया। किसानों से अनुदानित योजनाओं का लाभ उठाकर अपनी माली हालत सुधारने पर जोर दिया गया।
मेला का शुभारंभ सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने किया। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार किसानों के लिए कई अनुदानित योजनाएं लागू की है। इसका लाभ उठाकर किसान अपनी आय को दो गुना कर सकते हैं। युवा बेरोजगार मधुमक्खी पालन, पशु पालन, मशरुम एवं दुग्ध उत्पादन जैसे प्रशिक्षण लेकर जीवन को सुधार सकते हैं। विशिष्ट अतिथि उप महानिदेशक-प्रसार भारतीय अनुसंधान परिषद नईदिल्ली डॉ.एके सिंह ने केंद्र की सराहना करते हुए कहा कि किसानों को योजनाओं से आच्छादित कराने के लिए कृषि विभाग, उद्यान विभाग एड़ी चोटी का जोर लगा रहा है। कम उत्पादन को बढ़ाने, कृषि यंत्रों को कृषकों तक पहुंचा कर अनुदान दिलाने, सिंचाई, बुआई में आने वाली समस्याओं को दूर करने में जो कदम उठाया गया वह बेहतर है। उप कृषि निदेशक एके सिंह, सीवीओ डॉ.आईए खान, प्रधान वैज्ञानिक डॉ.आरएन प्रसाद, डॉ.नीरज सिंह, डॉ.एमके सिंह, डॉ.आरपी चौधरी, डॉ.जीके चौधरी, डॉ.रेखा सिंह, डॉ.पीवी सिंह, डीपी सिंह, वीवी दीप्तिकार आदि ने भी किसानों को योजनाओं से परिचित कराया। इसके बाद 35 से अधिक कृषि तकनीकी यंत्रों की प्रदर्शनी लगाई गई। जहां किसानों ने पहुंच कर यंत्रों को समझा। कार्यक्रम का संचालन डा.ए एन तिवारी और धन्यवाद ज्ञापन डॉ.एके चतुर्वेदी ने किया। इस मौके पर सुनील मिश्रा, इंद्रजीत मौर्य, श्यामधर सिंह, किशोरचंद्र बरनवाल,रामेश्वर सिंह आदि रहे।