फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

60 हजार उपभोक्ताओं पर 253 करोड़ का बिजली बिल अब भी बकाया

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। सरचार्ज माफी योजना के तहत बकाया बिजली बिल न जमा करने वाले जिले के 500 उपभोक्ताओं को आरसी जारी की गई है। जिले के 60 हजार उपभोक्ताओं पर 253 करोड़ का भारी-भरकम बिजली बिल बकाया है। साथ ही 35 हजार लोगों को आरसी जारी करने की तैयारी है। इससे खलबली मची है। जिले में बिजली बकाएदारों से बिल वसूली का हाल बेहाल हो चुका है। 10 हजार से लेकर लाखों रुपये बकाया वाले 35 हजार उपभोक्ताओं की विभाग ने सूची तैयार कर ली है। जिसमें 500 बकाएदारों के घर नोटिस पहुंच चुका है। यदि नोटिस के पहुंचने बाद 15 दिन में बकाया जमा नहीं किया गया तो फिर आरसी निकाली जाएगी। बड़े बकाएदारों को राहत देने के लिए सरचार्ज माफी योजना लागू की गई थी। जिले में कुल 90 हजार बिजली उपभोक्ता हैं। जिनका योजना के तहत शत प्रतिशत सरचार्ज माफ कर दिया गया था। सरचार्ज माफी योजना के लाभ लेने के लिए सरचार्ज माफी के बाद बचे बिल का 30 प्रतिशत जमा कर रजिस्ट्रेशन कराना था। जिले में 60 हजार बकाएदार उपभोक्ता हैं। इनमें से रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 15 फरवरी तक सिर्फ तीन हजार उपभोक्ताओं ने 30 प्रतिशत का बिल जमाकर अपना रजिस्ट्रेशन कराया था। बड़ी संख्या में बकाएदार उपभोक्ताओं के रजिस्ट्रेशन नहीं कराने से विभागीय अधिकारियों का सरदर्द बढ़ गया है। एक्सईएन अमर सिंह ने बताया की बकाएदारों के खिलाफ विभागीय समेत कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर ली गई है। जिलेभर में 60 हजार बकाएदार हैं। जिनके ऊपर 253 करोड़ का बिजली बिल बकाया है। जिनमें से 500 बकाएदार उपभोक्ताओं के खिलाफ नोटिस के बाद आरसी भेजी जा चुकी है। 35 हजार और बकाएदारों को आरसी भेजने की सूची तैयार कर ली गई है। वहीं कनेक्शन कटने के बाद चोरी से बिजली जलाने वाले 200 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें