फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलवामा हमले से फूटा गुस्सा जगह जगह श्रद्धांजलि सभाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद सीआरपीएफ जवानों की खबर ने हर तबके को मर्माहत कर दिया। आतंकियों की इस कायराना हरकत से आक्रोश है। सरकारी गैस सरकारी कार्यालयों में शहीदों को श्रद्धांजलि देने के अलावा उनके परिजनों के लिए संवेदना व्यक्त की गई।
विज्ञापन

शाम छह बजे रजपुरा चौराहे पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार परिषद की ओर से कैंडिल मार्च निकालकर श्रद्धांजिल दी गई। दो मिनट का मौन रखने के बाद वक्ताओं ने कहा कि भारत सरकार को पूरी छूट है। आतंकियों का सफाया करें, वही शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कैंडिल मार्च में अनिल सिंह, देवा जायसवाल, राजेंद्र मौर्य, राहुल सिंह, अनिल विश्वकर्मा, अमर गुप्ता, शोभित जायसवाल, सुभाष प्रजापति आदि शामिल रहे।
भदोही तहसील सभागार में एसडीएम यमुनाधर चौहान ने श्रद्धांजलि सभा की। इसमें तहसीलदार रामजी, नायब तहसीलदार स्वामी नाथ सिंह के अलावा लेखपाल, कानूनगो और अन्य कर्मी शामिल रहे। अजीमुल्लाह चौराहे स्थित पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुनीता यादव के आवास पर श्रद्धांजलि सभा में आतंकियों के कायराना हरकत की कठोर निंदा की। विकास यादव ने कहा कि सरकार आतंकियों का सफाया करें चाहे जो कदम उठाना पड़े। श्रद्धांजलि देने वालों में आनंद यादव, डॉ. तेजबहादुर यादव, रामराज यादव, संतोष यादव, सोहन पाल, मंजलाल विश्वकर्मा, रामबहादुर बिंद, महबूब आलम, शमशेर बहादुर, रमेश मौर्य, अब्दुल हई, अनिल कुमार, अखिलेश गौतम, दिनेश सरोज, सुभाष सरोज आदि रहे। इसी तरह रामरायपुर में भारतीय जन प्रगति दल ने पार्टी कार्यालय पर श्रद्धांजलि सभा कर देश के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। सभा में रामसूरत मौर्य, संजय राय, रमेश यादव, रामसूरत पाठक, शिवशंकर बिंद, मनोज राय, अभिषेक राय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें